[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में विप्र समाज का आक्रोश:भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में विप्र समाज का आक्रोश:भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे

झुंझुनूं में विप्र समाज का आक्रोश:भरत तिवारी को न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरे

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : बिहार के भोजपुर जिले में हाल ही में हुई एक कथित पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) में एक युवक की मौत ने देशभर के विप्र समाज गुस्सा है। इस घटना के विरोध में आज 29 जून 2026 को झुंझुनूं जिले में विप्र फाउंडेशन (जोन-1) ने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया। समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और पीड़ित परिवार के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

​यह है पूरा मामला

​बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलोटी गांव निवासी भरत तिवारी की 17 जून 2026 को एक कथित एनकाउंटर में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से ही क्षेत्र में तनाव और शोक का माहौल है। परिजनों और विप्र समाज का आरोप है कि यह ‘मुठभेड़’ सामान्य नहीं है, बल्कि इसके पीछे की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध हैं। समाज ने इस घटना को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

​विप्र फाउंडेशन की प्रमुख मांगें

  • मामला किसी स्वतंत्र एजेंसी या उच्च स्तरीय न्यायिक आयोग को सौंपा जाए ताकि एनकाउंटर का सच जनता के सामने आ सके।
  • ​दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई
  • ​पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग
  • परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए।
  • ​ परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार को पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति देनी चाहिए।

पूरे समाज में आक्रोश

जिला संयोजक उमाशंकर महमिया और संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया के नेतृत्व में समाज के कई प्रबुद्धजनों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद की। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक समाज चुप नहीं बैठेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles