सिंघाना के सावलोद रोड पर जलभराव:राहगीर और बाइक सवार हो रहे परेशान, हादसे का डर
सिंघाना के सावलोद रोड पर जलभराव:राहगीर और बाइक सवार हो रहे परेशान, हादसे का डर
सिंघाना : सिंघाना पंचायत समिति क्षेत्र के सावलोद गांव में मुख्य मार्ग पर लंबे समय से गंदे पानी का भराव है। इससे ग्रामीण और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव वालों ने बताया कि कोई वैकल्पिक रास्ता न होने के कारण उन्हें मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
कई बाइक सवार को लगीं चोट
ग्रामीणों ने बताया-दिनभर में दो से तीन बाइक सवार पानी में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उन्हें चोटें भी लगती हैं। सड़क पर लगातार जलभराव के कारण हादसे का डर बना रहता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
बीजेपी नेता बोले-पानी के निकास की व्यवस्था नहीं
भाजपा नेता विकास भालोठिया ने इस समस्या का कारण बताया। उनके अनुसार, सड़क के दोनों ओर बने घरों से निकलने वाले गंदे पानी की उचित निकासी की व्यवस्था नहीं है। कई घरों ने अपने गंदे पानी के लिए नालियां नहीं बनाई हैं, जिससे पानी सीधे मुख्य रास्ते पर जमा हो जाता है।
भालोठिया ने यह भी आरोप लगाया कि सड़क के दोनों किनारों पर अतिक्रमण के कारण सड़क का स्तर बीच में नीचे हो गया है, जबकि किनारे ऊंचे हो गए हैं। इसी वजह से बारिश और घरों से निकलने वाला गंदा पानी बीच सड़क पर जमा होकर तालाब जैसी स्थिति बना देता है।
स्थानीय नाला और सड़क मरम्मत की मांग
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द अतिक्रमण हटाने, स्थायी नाला निर्माण कराने और सड़क की मरम्मत कर जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं किया गया, तो बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2232974


