[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिहार एनकाउंटर मामले में विप्र समाज ने जताया आक्रोश:एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, साहित्यकार अरड़ावतिया को भी दी श्रद्धांजलि

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिहार एनकाउंटर मामले में विप्र समाज ने जताया आक्रोश:एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, साहित्यकार अरड़ावतिया को भी दी श्रद्धांजलि

बिहार एनकाउंटर मामले में विप्र समाज ने जताया आक्रोश:एनकाउंटर मामले में निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग, साहित्यकार अरड़ावतिया को भी दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा : चिड़ावा में ब्राह्मण समाज ने राजस्थानी भाषा के वरिष्ठ साहित्यकार बृजेंद्र अरड़ावतिया के निधन पर शोक सभा आयोजित की। परशुराम भवन में हुई बैठक में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके निधन को साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया और कहा कि राजस्थानी भाषा की मान्यता के लिए उनका संघर्ष हमेशा याद रखा जाएगा।

इस मौके पर पूर्व संस्कृत शिक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र चतुर्वेदी, पूर्व पार्षद महेश शर्मा धन्ना, राजेंद्र शर्मा, सुरेन्द्र शर्मा, राधेश्याम सुखाड़िया सहित बड़ी संख्या में विप्रजन उपस्थित रहे। इस दौरान विप्र समाज की ओर से बिहार में पुलिस मुठभेड़ में भरत तिवाड़ी को भी परशुराम भवन में हुई शोक बैठक में श्रद्धांजलि दी गई। मौत को लेकर चिड़ावा के ब्राह्मण समाज में भारी आक्रोश है।

विप्र फाउंडेशन अध्यक्ष पृथ्वीराज शर्मा ने कहा – न्याय मांगने पर एनकाउंटर किया गया, इसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए। ब्रह्म चैतन्य संस्थान अध्यक्ष मोतीलाल लाटा ने भी घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवार के लिए न्याय मांगी।

शोक सभा के बाद समस्त विप्र समाज की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार चिड़ावा को सौंपा गया। ज्ञापन में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, परिवार को आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की गई।

Related Articles