[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाले भामाशाह सम्मानित:29 प्रेरकों को भी मिला सम्मान; 6.72 करोड़ रुपए से ज्यादा का सहयोग दिया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाले भामाशाह सम्मानित:29 प्रेरकों को भी मिला सम्मान; 6.72 करोड़ रुपए से ज्यादा का सहयोग दिया

झुंझुनूं में सरकारी स्कूलों की सूरत बदलने वाले भामाशाह सम्मानित:29 प्रेरकों को भी मिला सम्मान; 6.72 करोड़ रुपए से ज्यादा का सहयोग दिया

झुंझुनूं : शिक्षा क्षेत्र में जन सहयोग को बढ़ावा देने और दानदाताओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को झुंझुनूं में जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इंदिरा नगर स्थित सामुदायिक विकास भवन में हुए समारोह में शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले भामाशाहों और उन्हें प्रेरित करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर अरुण गर्ग थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य विश्वम्भर पूनिया, CBO बुहाना जगवीर सिंह, अमेरिका प्रवासी भामाशाह घासीराम वर्मा, DEO माध्यमिक राजेश मील, CDEO अशोक शर्मा और जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) संतोष सोहू मौजूद रहे।

​शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करने पर मिला सम्मान

​समारोह के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) संतोष सोहू ने बताया कि जिले में शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए भामाशाहों ने सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि जिन भामाशाहों ने 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 तक की अवधि में स्कूल विकास में 1 लाख रुपए से लेकर 30 लाख रुपए तक का आर्थिक सहयोग किया है, उन्हें जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है।

इसके अलावा 30 लाख रुपए से 1 करोड़ रुपए तक का योगदान देने वाले भामाशाहों को भी जिला स्तरीय समारोह में सम्मानित किया गया। ​समारोह में कुल 95 भामाशाहों और 29 प्रेरकों को जिला स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया।

संतोष सोहू ने बताया कि एक करोड़ रुपए से ज्यादा का सहयोग करने वाले भामाशाहों को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

सम्मान समारोह में मौजूद लोग।
सम्मान समारोह में मौजूद लोग।

स्कूलों के विकास में 6.72 करोड़ रुपए से ज्यादा का योगदान दिया

​झुंझुनूं जिले के 11 भामाशाह और 4 प्रेरकों ने राज्य स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है। इन भामाशाहों ने जिले के स्कूलों के कायाकल्प में 6.72 करोड़ रुपए से अधिक की राशि का योगदान दिया है। इन सभी को राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

​कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने शिक्षा के प्रति भामाशाहों के इस निस्वार्थ सेवा भाव की प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है, जिससे स्टूडेंट्स को एक बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल रहा है। समारोह के दौरान भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके योगदान को नमन किया गया और जिले के अन्य सक्षम लोगों से भी शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने की अपील की गई।

Related Articles