नवलगढ़ गोशाला में बांझपन निवारण शिविर:उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, गायों की जांच की
नवलगढ़ गोशाला में बांझपन निवारण शिविर:उपनिदेशक ने किया निरीक्षण, गायों की जांच की
नवलगढ़ : नवलगढ़ के राजकीय बहुउद्देशीय पशु चिकित्सालय (पशुपालन विभाग) की ओर से शनिवार को श्री नवलगढ़ गोशाला में बांझपन निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन पशुपालन विभाग नवलगढ़ के उपनिदेशक गिरधारी लाल भास्कर के निर्देशन एवं देखरेख में संपन्न हुआ।
गोशाला का निरीक्षण कर लिया जायजा
शिविर के दौरान उपनिदेशक भास्कर ने गोशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आगामी वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए गोवंशों के स्वास्थ्य, स्वच्छता, रोगों की रोकथाम और उचित प्रबंधन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गौशाला प्रबंधन से पशुओं की नियमित देखभाल और समय पर उपचार सुनिश्चित करने को भी कहा।
गायों की जांच की
इस अवसर पर पशु चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार चोटिया और एलआई जितेंद्र सिंह ने गोवंशों का गर्भ परीक्षण किया, बांझपन संबंधी जांचें कीं और आवश्यक उपचार प्रदान किया। शिविर में उपस्थित पशुपालकों को पशुओं के बेहतर प्रजनन प्रबंधन, संतुलित पोषण, समय पर टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। इसका उद्देश्य पशुधन की उत्पादकता और स्वास्थ्य में सुधार लाना था।
शिविर के सफल आयोजन में सुजीत, विष्णु और जतिन ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया, जिससे व्यवस्थाएं सुचारु रूप से संचालित हो सकीं।
कार्यक्रम के समापन पर श्री नवलगढ़ गौशाला के व्यवस्थापक सुरेश खेतान ने शिविर में उपस्थित उपनिदेशक, पशु चिकित्सकों और सहयोगी कार्मिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य एवं बांझपन निवारण शिविर पशुपालकों के लिए अत्यंत उपयोगी होते हैं, जो गोवंशों के स्वास्थ्य संवर्धन के साथ-साथ पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230091

