जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े जासूसी मामले में आरोपित बबीता न्यायिक हिरासत में भेजी गई
सात दिन की एटीएस रिमांड पूरी होने के बाद अदालत ने जेल भेजने के दिए आदेश
जयपुर : प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े जासूसी एवं संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के मामले में गिरफ्तार आरोपित महिला बबीता धाकड़ को सात दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अपर सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-11, जयपुर महानगर द्वितीय की अदालत ने आरोपित को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपित महिला मीडिया से बचती नजर आई और मुंह छिपाकर तेजी से कोर्ट परिसर में पहुंची।
जानकारी के अनुसार राजस्थान एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर बबीता धाकड़ को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी के अनुसार आरोपित महिला प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद के एक हैंडलर के संपर्क में थी और संगठन से जुड़ी गतिविधियों को लेकर जांच के दायरे में आई।
एटीएस पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार आरोपित सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकी संगठन के हैंडलर के संपर्क में आई थी। जांच में उसके मोबाइल फोन और सोशल मीडिया गतिविधियों की पड़ताल की गई है। एजेंसी अन्य संभावित संपर्कों और नेटवर्क की जांच कर रही है।
बताया गया कि आरोपित मूल रूप से सवाई माधोपुर जिले की रहने वाली है और वर्तमान में जयपुर के निकट वाटिका क्षेत्र में अपने सेवानिवृत्त पिता के साथ रह रही थी। जांच एजेंसियों के अनुसार वह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होने की आशंका के चलते निगरानी में थी।
एटीएस के अनुसार मोबाइल फोन से कुछ संवेदनशील जानकारियां और विदेशी नंबरों से संपर्क के साक्ष्य मिलने की बात सामने आई है। एजेंसी अब पूरे मामले में जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क की गहन जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2230111

