[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में पल्स पोलियो अभियान कल से:सीएमएचओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बोले- कोई बच्चा न छूटे, यही हमारा लक्ष्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में पल्स पोलियो अभियान कल से:सीएमएचओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बोले- कोई बच्चा न छूटे, यही हमारा लक्ष्य

झुंझुनूं में पल्स पोलियो अभियान कल से:सीएमएचओ ने जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, बोले- कोई बच्चा न छूटे, यही हमारा लक्ष्य

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर में शनिवार को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। इसके जरिए आमजन को पोलियो मुक्त भारत के सपने को साकार करने और बच्चों को समय पर दवा पिलाने का संदेश दिया गया। शहर के शहीद पार्क से एएनएम (ANM) प्रशिक्षण केंद्र की छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली। छात्राओं ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लोगों को पोलियो के प्रति जागरूक किया। सीएमएचओ डॉ. छोटे लाल गुर्जर और आरसीएचओ डॉ. दयानंद ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत 28 जून (रविवार) से होगी। इस दिन जिले भर में निर्धारित बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बच्चा रविवार को बूथ पर आने से वंचित रह जाता है, तो सोमवार और मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे करेंगी और छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करेंगी।

कोई बच्चा न छूटे, यह हमारा लक्ष्य

सीएमएचओ डॉ. छोटे लाल गुर्जर ने कहा- अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य है कि जिले का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का कार्य है, जिसमें हर अभिभावक की जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को बूथ पर लाकर दवा जरूर पिलवाएं। उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय अभियान में स्वास्थ्यकर्मी, आशा सहयोगिनी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरी तत्परता से काम करेंगी और घर-घर जाकर बच्चों को चिन्हित कर दवा पिलाएंगी।

आमजन से सहयोग की अपील

स्वास्थ्य विभाग ने झुंझुनूं वासियों से अपील की है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग करें। पोलियो जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए जन-भागीदारी बहुत जरूरी है।

Related Articles