[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उरीका में युवक की शराब के सेवन से मौत:आक्रोशित ग्रामीण शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे, पोस्टमार्टम से इनकार; अवैध शराब ब्रांच सील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

उरीका में युवक की शराब के सेवन से मौत:आक्रोशित ग्रामीण शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे, पोस्टमार्टम से इनकार; अवैध शराब ब्रांच सील

उरीका में युवक की शराब के सेवन से मौत:आक्रोशित ग्रामीण शव सड़क पर रखकर धरने पर बैठे, पोस्टमार्टम से इनकार; अवैध शराब ब्रांच सील

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ के उरीका गांव में शराब के सेवन से 35 साल के युवक संजय नायक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ थाना पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया।

मृतक की पहचान संजय बेटा बलवीर सिंह नायक के रूप में हुई है। वह शादीशुदा था और उसका एक बेटा है। संजय अपने तीन भाइयों में घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसकी अचानक मौत से परिवार का इकलौता सहारा छिन गया, जिससे ग्रामीणों में अवैध शराब की बिक्री को लेकर भारी रोष फैल गया।

सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन

युवक की मौत की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर सड़क पर शव रखकर शराब ठेके के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास किया।

अवैध शराब ब्रांच को सील, स्टॉक जब्त

मृतक के भाई संदीप ने संजय की मौत को मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गांव में चल रही अवैध शराब ब्रांच को बंद करने की मांग की। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव में अवैध शराब ब्रांच को सील कर दिया और भारी मात्रा में स्टॉक जब्त किया। सीआई रणजीत सेवदा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा और परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Related Articles