सरदारशहर के माीतासर में 4 दिन से बिजली गुल:4 पोल टूटे, 400 घर और 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित; जाम की चेतावनी
सरदारशहर के माीतासर में 4 दिन से बिजली गुल:4 पोल टूटे, 400 घर और 500 कृषि कनेक्शन प्रभावित; जाम की चेतावनी
सरदारशहर : सरदारशहर के मीतासर गांव में पिछले चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। पातलीसर 132 केवी जीएसएस से मीतासर 33 केवी जीएसएस तक आने वाली 33 केवी विद्युत लाइन के चार पोल टूट जाने के कारण यह स्थिति बनी है।
गांव के 400 घर और आठ बिजली फीडरों की आपूर्ति बाधित
इस व्यवधान से मीतासर गांव के लगभग 400 घरों और आठ बिजली फीडरों से जुड़े 500 से अधिक कृषि कनेक्शनों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है। सवाई बड़ी क्षेत्र के कृषि कनेक्शन भी इसमें शामिल हैं।
21 जून को 33 केवी लाइन के चार पोल टूटे
जाम लगाने की चेतावनी दी
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई, तो वे सरदारशहर-लूणकरणसर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने इसकी जिम्मेदारी प्रशासन और बिजली विभाग पर डाली है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि विभाग की टीम टूटे हुए पोलों को बदलने और लाइन दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। उन्होंने जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर किसानों और ग्रामीणों को राहत देने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2228308


