[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, डेढ़ लाख रुपये नकद व चांदी के आभूषण चोरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, डेढ़ लाख रुपये नकद व चांदी के आभूषण चोरी

पोती की शादी के लिए जोड़ी गई रकम पर किया हाथ साफ, सुबह उठे तो खुला मिला संदूक, पुलिस जांच में जुटी

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के हनुमान धोरा स्थित शनि मंदिर के सामने गुरुवार देर रात एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने छत के रास्ते घर में प्रवेश कर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। घटना का पता शुक्रवार सुबह परिवार के लोगों को जागने पर चला। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार के सदस्य शंभूदयाल भार्गव ने बताया कि गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्य गर्मी के कारण मकान की छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे की पेटी को खंगाल दिया और उसमें रखे 1 लाख 55 हजार रुपये नकद, चार चांदी के सिक्के, एक चांदी की नोजपिन तथा एक जोड़ी चांदी की पायजेब चोरी कर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य नीचे आए तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला और पेटी खुली पड़ी थी। नकदी और आभूषण गायब देखकर परिवार के होश उड़ गए। इसके बाद तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि 17 जुलाई को परिवार में पोती का विवाह होना है। शादी की तैयारियों के लिए परिवार ने लंबे समय से मेहनत कर धीरे-धीरे यह रकम जमा की थी। चोरी की इस घटना से परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और शादी की तैयारियों पर भी असर पड़ा है। पीड़ित परिवार ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर नकदी और आभूषण बरामद करने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने तथा चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles