प्रशासन ने तीन बीघा सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त:हरपालू कुशाला गांव में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, लोगों ने उठाईं पेयजल, सड़क और बिजली की समस्याएं
प्रशासन ने तीन बीघा सरकारी भूमि कराई कब्जा मुक्त:हरपालू कुशाला गांव में एसडीएम ने सुनी जनसमस्याएं, लोगों ने उठाईं पेयजल, सड़क और बिजली की समस्याएं
सादुलपुर : सादुलपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरपालू कुशाला में आयोजित शहरी एवं ग्रामीण जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान प्रशासन ने सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब तीन बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। शिविर में अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया।
शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी मनोज खेमादा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का मामला सामने आने पर प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
राजस्व और पंचायत विभाग की संयुक्त कार्रवाई
प्रशासन ने राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम के सहयोग से करीब तीन बीघा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। कार्रवाई पूरी होने के बाद भूमि को ग्राम पंचायत के अधीन सौंप दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों ने संतोष जताया।
जनसमस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व रिकॉर्ड, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और अन्य जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दे अधिकारियों के समक्ष उठाए। अधिकारियों ने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया, जबकि शेष प्रकरणों के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निभाई सक्रिय भूमिका
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और शिविर के सफल संचालन में ग्राम सरपंच धर्मवीर कटारिया, राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पटवारी बलवीर लूनिया, श्रवण कटारिया, लीलाधर बांगड़वा, सुनील बागौत, शीशराम बोगोत, ओमप्रकाश पूनिया, महेंद्र कटारिया और सुखबीर सिंधाड़ सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228255


