[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भोड़की रोड पर आंधी से 11केवी पोल गिरा:बिजली और यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी नहीं ली सुध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भोड़की रोड पर आंधी से 11केवी पोल गिरा:बिजली और यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी नहीं ली सुध

भोड़की रोड पर आंधी से 11केवी पोल गिरा:बिजली और यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित ग्रामीण बोले- शिकायत के बाद भी नहीं ली सुध

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ागौड़जी कस्बे की भोड़की रोड पर तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के कारण 11 केवी लाइन का एक पोल गिर गया। पोल गिरने से बिजली के तार मुख्य सड़क पर फैल गए, जिससे एक बड़े हादसे की आशंका बन गई थी। हालांकि, घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या व्यक्ति मौजूद नहीं होने से जनहानि टल गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी के साथ भारी बारिश शुरू हो गई। कुछ ही देर में आंधी और बारिश ने विकराल रूप ले लिया, जिससे क्षेत्र के कई स्थानों पर पेड़-पौधे और बिजली के पोल क्षतिग्रस्त हो गए।

स्थानीय निवासी बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में जर्जर विद्युत व्यवस्था को लेकर विभाग से पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। बिजेंद्र सिंह ने बताया कि लिखित शिकायतों के अलावा राज्य सरकार के शिकायत पोर्टल 181 पर भी समस्या दर्ज कराई गई थी।

इसके बावजूद संबंधित अधिकारी सहायक अभियंता राजकुमार राव और अधिशासी अभियंता शंकरलाल सैनी ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने विभाग के अधिकारियों पर आमजन की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते आवश्यक मरम्मत और रखरखाव किया जाता तो ऐसी स्थिति उत्पन्न नहीं होती।

घटना के बाद भी सड़क पर गिरे तारों को हटाने में विभाग को लगभग दो घंटे का समय लग गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल बिजली विभाग के मुख्य कार्यालय से मात्र 500 मीटर की दूरी पर था, इसके बावजूद राहत कार्य में देरी हुई। बाद में बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तारों को हटाकर यातायात को सुचारू कराया। इस घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने जर्जर बिजली व्यवस्था की तत्काल जांच कर आवश्यक सुधार की मांग की है।

Related Articles