सरदारशहर में मेगा हाईवे पर एक महीने से जलभराव:बारिश के पानी की अब तक नहीं हुई निकासी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सरदारशहर में मेगा हाईवे पर एक महीने से जलभराव:बारिश के पानी की अब तक नहीं हुई निकासी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सरदारशहर : सरदारशहर-हनुमानगढ़ मेगा हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास पिछले एक महीने से मुख्य सड़क पर बारिश का पानी भरा हुआ है। लगातार जलभराव के कारण सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। पानी भरे होने के कारण वाहन चालकों को इन गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद मेगा हाईवे का संचालन करने वाली कंपनी ने अब तक पानी निकासी और सड़क की मरम्मत के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए हैं। इस लापरवाही से क्षेत्र के लोगों और राहगीरों में नाराजगी है।
आरके मार्केट के इमरान खान ने बताया – संबंधित अधिकारियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय व्यापारियों और वाहन चालकों को आंदोलन करना पड़ेगा। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मेगा हाईवे पर भरे पानी की तत्काल निकासी, क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत तथा गड्ढों को भरवाने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2228253


