[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बबाई थाने में झूठा मामला दर्ज कराने का मामला:कोर्ट ने कांकरिया निवासी पर लगाया 1000 रुपए का जुर्माना

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़बबाईराजस्थानराज्य

बबाई थाने में झूठा मामला दर्ज कराने का मामला:कोर्ट ने कांकरिया निवासी पर लगाया 1000 रुपए का जुर्माना

बबाई थाने में झूठा मामला दर्ज कराने का मामला:कोर्ट ने कांकरिया निवासी पर लगाया 1000 रुपए का जुर्माना

बबाई : बबाई पुलिस थाने में दर्ज एक झूठे मामले में कोर्ट ने कांकरिया निवासी मंगलाराम पर 1000 रुपए का आर्थिक दंड लगाया है। यह कार्रवाई पुलिस थानों में झूठे प्रकरण दर्ज कराने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

बबाई थानाधिकारी राजपाल यादव ने बताया कि जांच में यह मामला झूठा पाया गया था। इसके बाद मंगलाराम के खिलाफ कोर्ट में शिकायत पेश की गई। कोर्ट ने परिवादी मंगलाराम को दोषी मानते हुए 1000 के आर्थिक दंड से दंडित किया। साथ ही भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है।

पुलिस ने बताया कि झूठी शिकायत दर्ज कराना कानून का उल्लंघन है। इससे पुलिस का समय और संसाधन अनावश्यक रूप से खर्च होते हैं, जिससे वास्तविक पीड़ितों को न्याय मिलने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। प्रशासन ने यह भी बताया कि कानून का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles