[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कत्ल की रात को इमामबाड़ों से बाहर आए ताजिए:ढोल पर मातमी धुन बजाई, कल दोपहर में निकलेगा मुहर्रम जुलूस

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कत्ल की रात को इमामबाड़ों से बाहर आए ताजिए:ढोल पर मातमी धुन बजाई, कल दोपहर में निकलेगा मुहर्रम जुलूस

कत्ल की रात को इमामबाड़ों से बाहर आए ताजिए:ढोल पर मातमी धुन बजाई, कल दोपहर में निकलेगा मुहर्रम जुलूस

सीकर : मुहर्रम से पहले आज रात को सीकर में कत्ल की रात पर इमामबाड़ों से बाहर ताजिए लाए गए। इस दौरान युवाओं ने ढोल पर मातमी धुन बजाते हुए इमाम हुसैन को याद किया। शहर के अलग-अलग मोहल्लों के चौक में ताजिए को खड़ा कर उसके सामने मातमी धुन बजाई गई।

अब कल सीकर में मुहर्रम पर्व पर जुलूस निकाला जाएगा। सीकर में यह जुलूस कल दोपहर में जाट बाजार और मोचीवाड़ा एरिया से मिलेगा। करीब एक दर्जन ताजिए जुलूस के बाद कर्बला मैदान जाएंगे।

कत्ल की रात पर ताजियों को इमामबाड़ों से बाहर लाया गया।
कत्ल की रात पर ताजियों को इमामबाड़ों से बाहर लाया गया।

800 पुलिसकर्मी किए तैनात

मुहर्रम पर्व को देखते हुए सीकर शहर में करीब 800 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जो शहर के अलग-अलग पॉइंट्स पर ड्यूटी कर रहे हैं। इसके साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी होगी। जुलूस के दौरान भी शुक्रवार को पूरे ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी।

बता दें कि मुहर्रम पर्व के मौके पर मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखकर इबादत भी करते हैं।

Related Articles