[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया मूनशाह की बावड़ी का निरीक्षण, जीर्णोद्धार और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने किया मूनशाह की बावड़ी का निरीक्षण, जीर्णोद्धार और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश

कस्बेवासियों ने उठाई नालों की सफाई और गंदगी की समस्या, कलेक्टर ने पालिका प्रशासन को तुरंत समाधान के दिए निर्देश

उदयपुरवाटी : झुंझुनूं जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने मंगलवार को कस्बे के पांच बत्ती के निकट स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन मूनशाह की बावड़ी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बावड़ी के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इसके जीर्णोद्धार और इसे एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए पर्यटन विभाग के अधिकारियों को विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर जोर देते हुए पर्यटन विभाग को इसका पुनरुत्थान करने और एक ठोस कार्य योजना बनाकर सरकार को भेजने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका प्रशासन को बावड़ी परिसर की तत्काल प्रभाव से अच्छे से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।

बावड़ी के अवलोकन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक वहां एकत्र होकर जिला कलेक्टर को क्षेत्र की बदहाल व्यवस्थाओं से अवगत कराया। लोगों ने रोष जताते हुए कहा कि कस्बा में जगह-जगह गंदगी के ढ़ेर लगे हुए हैं। पिछले छः-सात वर्षों से मुख्य नालों की सफाई नहीं हुई है, जिसके कारण जरा सी बारिश होते ही गंदा पानी सड़कों पर जमा हो जाता है। घरों से कचरा उठाने वाले नगर पालिका के टिपर (टैंपो) भी अक्सर गायब रहते हैं।

कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने इन जनसमस्याओं को बेहद गंभीरता से लिया और मौके पर ही मौजूद पालिका अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सभी समस्याओं का तुरंत स्थाई समाधान करने के कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी तौफिक अहमद, शिविर प्रभारी रामावतार सैनी सहित स्थानीय पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles