मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में युवाओं ने वृद्धजनों से किया संवाद, सेवा भाव का दिया संदेश
मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में युवाओं ने वृद्धजनों से किया संवाद, सेवा भाव का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मेरा युवा भारत (माय भारत) एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अनुभवनात्मक शिक्षण कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में युवाओं और वृद्धजनों के बीच संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला युवा अधिकारी स्नेहलता के सानिध्य में हुए कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। युवाओं ने पुनर्वास गृह में रह रहे वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके जीवन अनुभव, संघर्ष और विचारों को जाना।
कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के रामनिवास भुवाल, पुनर्वास गृह संचालक घासीराम वर्मा एवं माय भारत के लेखाकार महेश कुमार सैनी ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों से जोड़ने का बेहतर माध्यम हैं।
इस अवसर पर हितेश सोनी, शहजाद खान, चित्रा भाटी, रमेश कुमार, प्रशांत, सुनील सहित अन्य युवाओं ने वृद्धजनों के साथ समय बिताया और उनके सम्मान व सहयोग के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223899


