[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर में शहरी सेवा शिविर, 93 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सरदारशहर में शहरी सेवा शिविर, 93 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ

सरदारशहर में शहरी सेवा शिविर, 93 आवेदकों को मिला योजनाओं का लाभ

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : सरदारशहर नगरपरिषद मुख्यालय के टाउनहॉल में मंगलवार को शहरी सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुए शिविर में नागरिकों को विभिन्न विभागीय सेवाओं का लाभ मिला।

आयुक्त मघराज डूडी ने बताया कि वार्ड संख्या 18, 19 व 20 के लिए आयोजित शिविर में कृषि भूमि नियमन के तहत 11 पट्टे, 69-अ नियमन के 6, भवन निर्माण स्वीकृति के 3, नामांतरण के 4, पट्टा पुनर्वेध के 13 और पट्टा संशोधन के 2 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इसके अलावा 62 अन्य आवेदन व शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया।

शिविर में महिला एवं बाल विकास, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, सार्वजनिक निर्माण, स्वास्थ्य और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मौजूद रहकर 93 आवेदकों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया। इस दौरान निवर्तमान सभापति राजकरण चौधरी व आत्माराम तरड़ सहित नगरपरिषद अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77