[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 97वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 97वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

खेतड़ी में जनहित मांगों को लेकर धरना 97वें दिन भी जारी, समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

खेतड़ी : क्षेत्रीय जनसेवा समिति के बैनर तले भोपालगढ़ ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों का विभिन्न जनहित मांगों को लेकर चल रहा धरना मंगलवार को 97वें दिन भी जारी रहा। धरने में ग्रामीणों ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।

धरने की अध्यक्षता गोवर्धन सिंह रसलपुर ने की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जनभावनाओं को देखते हुए जल्द समाधान की मांग की।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगों में खेतड़ी ट्रस्ट से जुड़े मामलों में लगाए गए मुकदमों का समाधान, आस्था की देवी सती माता के आम रास्ते पर लगाए गए गेट को हटाना, अभ्यारण्य क्षेत्र से आने वाले जंगली जानवरों से मारे गए पशुओं का उचित मुआवजा दिलाना सहित अन्य समस्याएं शामिल हैं।

धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने मांगों के समर्थन में नारे लगाए और चेतावनी दी कि जब तक समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक धरना जारी रहेगा।

Related Articles