नीमकाथाना में 12वें दिन भी मासूम नहीं मिला:ग्रामीणों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, एसडीएम ऑफिस के घेराव की दी चेतावनी
नीमकाथाना में 12वें दिन भी मासूम नहीं मिला:ग्रामीणों ने 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया, एसडीएम ऑफिस के घेराव की दी चेतावनी
नीमकाथाना : नीमकाथाना के निमोद स्थित हिंगलाज माता मंदिर से लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का 12 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इस मामले को लेकर सोमवार को ग्रामीणों और सर्व समाज के लोगों ने एक बैठक की। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
बैठक के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर मासूम का पता नहीं लगाया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।
उपखंड कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी दी
इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा- 12 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया है। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि यदि प्रशासन दो दिन में बच्चे को खोजकर परिजनों तक नहीं पहुंचाता है, तो उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चे के नाना ने प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष व्यक्त किया। नाना ने कहा कि 12 दिन बीतने के बाद भी प्रशासन बच्चे को तलाशने में नाकाम रहा है।
अपहरण का लगाया आरोप
दावा किया कि बच्चे को जंगली जानवर नहीं ले गया है, बल्कि उसका अपहरण किया गया है। उनका तर्क था कि यदि किसी जानवर ने बच्चे को नुकसान पहुंचाया होता, तो जंगल में व्यापक सर्च अभियान के दौरान उसके कुछ साक्ष्य अवश्य मिलते, लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग सामने नहीं आया है।
इसी को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की जाएगी। बच्चे की तलाश में पुलिस प्रशासन, वन विभाग, SDRF और ग्रामीण लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। इस दौरान सरपंच जय सिंह, खादरा सरपंच, दुर्गा सिंह, पैप सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223880


