[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

OPS-RGHS बचाने की मांग, कर्मचारियों ने भरी हुंकार:सीकर पहुंची कर्मचारी जागृति यात्रा, महासंघ अध्यक्ष बोले- अब आर-पार की होगी लड़ाई

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

OPS-RGHS बचाने की मांग, कर्मचारियों ने भरी हुंकार:सीकर पहुंची कर्मचारी जागृति यात्रा, महासंघ अध्यक्ष बोले- अब आर-पार की होगी लड़ाई

OPS-RGHS बचाने की मांग, कर्मचारियों ने भरी हुंकार:सीकर पहुंची कर्मचारी जागृति यात्रा, महासंघ अध्यक्ष बोले- अब आर-पार की होगी लड़ाई

सीकर : OPS और RGHS से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकारी कर्मचारियों का असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। राजस्थान कर्मचारी महासंघ एकीकृत की ओर से निकाली जा रही प्रदेशव्यापी कर्मचारी जागृति यात्रा मंगलवार को सीकर पहुंची। इस दौरान कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सरकार ने कर्मचारियों से संवाद की प्रक्रिया बंद कर दी है, जिससे नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो कर्मचारी आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं।

कर्मचारी जागृति यात्रा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

सीकर पहुंचने पर स्थानीय कर्मचारी नेताओं और संगठन के पदाधिकारियों ने यात्रा का स्वागत किया। इस दौरान आयोजित संवाद कार्यक्रम में कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार की नीतियों पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सरकार कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं

जागृति यात्रा के दौरान कर्मचारी महासंघ एकीकृत के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने सरकार पर बेहद गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के गठन के बाद से ही कर्मचारियों और शासन के बीच बातचीत पूरी तरह ठप हो चुकी है। सरकार कर्मचारियों की बात सुनने को तैयार नहीं है।

राठौड़ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की सुविधाओं में भजनलाल सरकार ने अनावश्यक हस्तक्षेप करके इन्हें कमजोर कर दिया है, जिसे राजस्थान का कर्मचारी वर्ग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन का 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जा चुका है। सरकार के बजट में इन मांगों को शामिल करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।
प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन का 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जा चुका है। सरकार के बजट में इन मांगों को शामिल करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है।

सरकार से बातचीत के रास्ते बंद, सड़कों पर उतरे कर्मचारी

प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि संगठन का 25 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा जा चुका है। सरकार के बजट में इन मांगों को शामिल करने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक ऐसी कोई घोषणा नहीं हुई है। बातचीत के रास्ते बंद होने के कारण ही संगठन को मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा है।

OPS, RGHS, प्राइवेटाइजेशन और परिलाभ संबंधी कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे। कर्मचारियों को एकजुट करने के लिए जागृति यात्रा 8 जून से शुरू की गई थी। यात्रा प्रदेश के प्रत्येक जिले और संभाग मुख्यालय पर पहुंचेगी।

Related Articles