[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला के पीहर जाते ही 16 लाख के गहने चोरी:अलमारी से 4 सोने की चूड़ी और रखड़ी गायब, गेट का लॉक भी खुला मिला

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

महिला के पीहर जाते ही 16 लाख के गहने चोरी:अलमारी से 4 सोने की चूड़ी और रखड़ी गायब, गेट का लॉक भी खुला मिला

महिला के पीहर जाते ही 16 लाख के गहने चोरी:अलमारी से 4 सोने की चूड़ी और रखड़ी गायब, गेट का लॉक भी खुला मिला

सीकर : सीकर के सदर थाना इलाके में 15 दिन के लिए पीहर गई महिला की अलमारी से लाखों रुपए के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला जब वापस लौटी तो उन्हें अलमारी खुली हुई मिली। महिला ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

चंदपुरा निवासी सुमन मावलिया ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि वह ससुराल में ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। उनके पति राजेंद्र कुमार असम में नौकरी करते हैं। 6 जून को वह अपने पीहर चली गई थी। 22 जून को जब वह वापस आई तो उन्हें गेट का लॉक और अलमारी खुली हुई मिली।

जब देखा तो अंदर रखी 4 सोने की चूड़ी,रखड़ी सहित करीब 15-16 लाख रुपए के जेवरात गायब मिले। जानकारी के अनुसार घर में और भी मेंबर रहते हैं, लेकिन महिला के पीहर जाने की वजह से उनके कमरे की तरफ भी कोई नहीं गया था। फिलहाल अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles