धोद बिजली कार्यालय समय से पहले बंद मिला:कार्यालय समय पूरा होने से पहले लगे ताले, अधिकारी बोले- रिपोर्ट मांगी जाएगी
धोद बिजली कार्यालय समय से पहले बंद मिला:कार्यालय समय पूरा होने से पहले लगे ताले, अधिकारी बोले- रिपोर्ट मांगी जाएगी
धोद : धोद बिजली विभाग के O&M कार्यालय में सोमवार शाम निर्धारित कार्यालय समय से पहले ही कई महत्वपूर्ण शाखाएं बंद पाई गईं। कार्यालय का निर्धारित समय शाम 6 बजे तक है, लेकिन शाम 5:43 बजे ही राजस्व शाखा, रोकड़ शाखा और बाबू के कमरे सहित कई अनुभागों पर ताले लगे मिले।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आमजन अपनी बिजली संबंधी समस्याओं और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इन कार्यालयों में आते हैं। निर्धारित समय से पहले शाखाओं का बंद होने से ग्रामीणों को परेशानी होती है।
इस मामले पर अधीक्षण अभियंता सुभाष देवन्दा ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि धोद के सहायक अभियंता से घटना के संबंध में रिपोर्ट मांगी जाएगी। रिपोर्ट मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223788

