युवक का फोन हैक कर एक लाख की ठगी:चूरू सदर पुलिस ने 50 हजार रुपए कराए रिफंड
युवक का फोन हैक कर एक लाख की ठगी:चूरू सदर पुलिस ने 50 हजार रुपए कराए रिफंड
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने फोन हैक कर एक लाख रुपए की ठगी की। इस मामले में चूरू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के खाते में 50 हजार रुपए वापस करवा दिए हैं।
एसपी निश्चय प्रसाद एम ने बताया कि ओम कॉलोनी निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदन ने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके पिता का मोबाइल फोन हैक कर लिया था। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से दो बार में एक लाख रुपए निकाल लिए गए।
शिकायत मिलने के बाद सदर थाना के साइबर पोर्टल पर कार्यरत कांस्टेबल अनिल कुमार ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रांजेक्शन का पाथ ट्रेस किया और संबंधित बैंकों से संपर्क साधा। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप, ठगी गई रकम में से 94,838 रुपए को होल्ड करवा लिया गया।
इसके बाद, बैंक अधिकारियों और साइबर पोर्टल के नोडल अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया। कोर्ट के आदेश के बाद, होल्ड की गई राशि में से 50 हजार रुपए पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दिए गए। पुलिस के अनुसार, शेष होल्ड राशि को भी आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वापस दिलाने के प्रयास जारी हैं।
पीड़ित चंद्रप्रकाश ने पुलिस थाना सदर और साइबर टीम का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और अनजान लिंक व कॉल से सावधान रहें।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19




Total views : 2223776


