[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लोगों को सीवरेज-ड्रेनेज को लेकर किया जागरूक:परियोजना की सफलता के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

लोगों को सीवरेज-ड्रेनेज को लेकर किया जागरूक:परियोजना की सफलता के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान

लोगों को सीवरेज-ड्रेनेज को लेकर किया जागरूक:परियोजना की सफलता के लिए जनभागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ में आरयूआईडीपी परियोजना के तहत चल रही सीवरेज एवं ड्रेनेज परियोजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए एक जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह सामुदायिक बैठक पूर्व पार्षद भंवरलाल जसैल की अध्यक्षता में हुई।

जयपुर आरयूआईडीपी से आए कैंप अधिकारी मनोज श्रीवास्तव और चिरंजीलाल ने सीवरेज व ड्रेनेज परियोजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की सफलता के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। ड्रेनेज परियोजना से जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, जबकि सीवरेज परियोजना से स्वच्छता में सुधार होगा और बीमारियों में कमी आएगी।

अधिकारियों ने आमजन से आह्वान किया कि वे प्लास्टिक की थैलियों का प्रयोग कर नालियों में न बहाएं, ताकि परियोजना सुचारू रूप से चलती रहे। उन्होंने घरेलू सीवरेज कनेक्शन के रसोई और स्नानघर में जाली लगाने की सलाह दी, ताकि शैम्पू के पाउच या अन्य ठोस वस्तुएं सीवरेज लाइन को अवरुद्ध न करें।

यह भी बताया गया कि सीवरेज लाइन विशेष रूप से रसोई, स्नानघर और शौचालय के लिए बनी है। बारिश के दौरान चैंबरों में प्लास्टिक की बोतलें, कंकड़-पत्थर जाने से लाइन अवरुद्ध हो सकती है, इसलिए चैंबर के ढक्कन से छेड़छाड़ न करें। किसी भी समस्या की स्थिति में टोल फ्री नंबर या संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर समाधान प्राप्त करने की बात कही गई।

बैठक में पूर्व पार्षद भंवरलाल जसैल ने परियोजना सुधार हेतु कई सुझाव भी दिए। कार्यक्रम का संचालन जन सहभागिता इकाई के प्रवीणसिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर अकरम, गोमाराम, बुद्धाराम, राजूराम लुहार और आमीन सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles