मुकुंदगढ़ स्टेशन पर आधुनिकीकरण, सुविधाओं के विस्तार की मांग:तीन नगरपालिका और 26 पंचायतों का स्टेशन, फिर भी आरक्षण खिड़की नहीं
मुकुंदगढ़ स्टेशन पर आधुनिकीकरण, सुविधाओं के विस्तार की मांग:तीन नगरपालिका और 26 पंचायतों का स्टेशन, फिर भी आरक्षण खिड़की नहीं
मुकुंदगढ़ : मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण और यात्री सुविधाओं के विस्तार की मांग को लेकर रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद चौबे के नेतृत्व में यह ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया गया।
सीकर-लुहारू रेलखंड का सबसे पुराना स्टेशन
ज्ञापन में बताया गया कि मुकुंदगढ़ रेलवे स्टेशन सीकर-लुहारू रेलखंड का सबसे पुराना स्टेशन है। यह तीन नगरपालिकाओं और 26 ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को रेल सेवाएं देता है। यह क्षेत्र सेठ-भामाशाहों और सैनिकों की जन्मभूमि के रूप में भी जाना जाता है। यात्री संख्या के मामले में यह सीकर और झुंझुनूं के बाद सबसे अधिक यात्री भार वाले प्रमुख स्टेशनों में से एक है। इसके बावजूद यहां कई आधुनिक सुविधाओं का अभाव है। ज्ञापन में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग की गई। साथ ही लंबी दूरी की ट्रेनों का मुकुंदगढ़ स्टेशन पर नियमित ठहराव सुनिश्चित करने की भी अपील की गई।
आरक्षण खिड़की नहीं, दूसरे स्टेशन जाने की मजबूरी
स्टेशन पर आरक्षण खिड़की न होने के कारण यात्रियों को टिकट आरक्षण के लिए अन्य स्टेशनों पर जाना पड़ता है। ज्ञापन में मुकुंदगढ़ स्टेशन पर आरक्षण खिड़की स्थापित करने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुबारिक चौपदार, मुकेश भार्गव, शब्बीर, अनवर, फूल मोहम्मद, राजेंद्र प्रसाद, इनायत लोहार सहित टैक्सी यूनियन के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2223550


