[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, तीनों लोग घायल:डूंडलोद बाईपास पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़डूंडलोदराजस्थानराज्य

बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, तीनों लोग घायल:डूंडलोद बाईपास पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

बाइक अनियंत्रित होकर कार से टकराई, तीनों लोग घायल:डूंडलोद बाईपास पर हुआ हादसा, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

डूंडलोद : डूंडलोद कस्बे में बलवंतपुरा रेलवे फाटक के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां चार वाहन आपस में टकरा गए, जिसमें एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को नवलगढ़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना तब हुई जब झुंझुनूं से सीकर की ओर जा रही एक काले रंग की कार बलवंतपुरा रेलवे फाटक के पास पहुंची। इसी दौरान चैलासी की तरफ से आ रहा एक ट्रक अचानक मुख्य सड़क पर आ गया। ट्रक से बचने के प्रयास में कार चालक ने गाड़ी को मोड़ा, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ पलट गई।

कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त

इसी बीच सीकर से झुंझुनूं की ओर आ रही एक अन्य कार पलटी हुई कार से टकरा गई। इस टक्कर में दूसरी कार में सवार एक महिला को चोटें आईं। टक्कर के बाद यह दूसरी कार भी अनियंत्रित हो गई और आगे जाकर सड़क किनारे खड़ी दो अन्य कारों से टकरा गई। इन खड़ी कारों के पास मौजूद लोगों ने अचानक हुए हादसे को देखकर खुद को बचाया।

इस हादसे में कुल चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

Related Articles