श्रीमाधोपुर में शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की नई कार्यकारिणी गठित:जगदीश बुनकर अध्यक्ष, जयप्रकाश वर्मा बने; निर्विरोध निर्वाचित
श्रीमाधोपुर में शिक्षक संघ (अम्बेडकर) की नई कार्यकारिणी गठित:जगदीश बुनकर अध्यक्ष, जयप्रकाश वर्मा बने; निर्विरोध निर्वाचित
श्रीमाधोपुर : राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) उपशाखा श्रीमाधोपुर की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को सर्वसम्मति से किया गया। इस चुनाव में जगदीश प्रसाद बुनकर को अध्यक्ष और जयप्रकाश वर्मा को मंत्री चुना गया है।
सर्व सम्मति से पदाधिकारियों का चयन
जिला प्रभारी महेंद्र कुमार वर्मा ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया रमेश कुमार वर्मा और प्रह्लाद कटारिया के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। निर्वाचन अधिकारी सतीश कुमार की देखरेख में हुए इस चुनाव में किशोर कुमार सैनी उपाध्यक्ष, सांवरमल नरेड़िया कोषाध्यक्ष और पूरणमल वर्मा प्राथमिक शिक्षक प्रतिनिधि निर्वाचित हुए। अन्य पदों पर भी सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।
नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ
इस अवसर पर भागीरथमल और रामदेव वर्मा को संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव संपन्न होने के बाद पर्यवेक्षकों ने नव निर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई और उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया।
कार्यक्रम में जोधराज काला, विनोद बींवाल, शंकरलाल गोरा, उत्तम कुमार, सुरेश कुमार, गोकुलचंद जाटावत, सुरेंद्र जाटावत, पंकज कटारिया सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2223565


