[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव के बाद बिगड़ी तबीयत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव के बाद बिगड़ी तबीयत

कीटनाशक के प्रभाव से किसान की मौत, खेत में छिड़काव के बाद बिगड़ी तबीयत

सरदारशहर : क्षेत्र के भिंवसर गांव में कीटनाशक का छिड़काव करते समय उसके प्रभाव में आने से 40 वर्षीय किसान सरदार पुरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भिंवसर निवासी सरदार पुरी पुत्र सुलतान पुरी रविवार को अपने खेत में नरमा की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे। इसके बाद वह खेत में बनी ढाणी में बेहोश हो गए।

परिजनों ने उन्हें सरदारशहर के राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर ले जाते समय रास्ते में ही किसान की मौत हो गई।

परिजन शव को वापस सरदारशहर लेकर आए और राजकीय उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। एएसआई गोरूराम प्रजापत ने बताया कि मृतक के रिश्तेदार रामकुमार पुरी पुत्र लूणा पुरी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles