बीदासर सीएचसी का औचक निरीक्षण, दवा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश
बीदासर सीएचसी का औचक निरीक्षण, दवा व्यवस्था पर दिए आवश्यक निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीदासर मे जिला औषधि भंडार गृह के प्रभारी अधिकारी एवं डीपीसी डॉ. राशिद ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीएचसी के सब स्टोर और दवा वितरण केंद्र का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान डॉ. राशिद ने दवा वितरण केंद्र पर उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली तथा दवा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद घोंसलया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने सीएचसी में बढ़ती रोगियों की संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त दवा वितरण केंद्र खोलने पर भी विचार करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को समय पर और सुगम सेवा मिल सके। इसके साथ ही मुख्यमंत्री निरोगी राजस्थान दवा योजना के तहत मौके पर ही आउटडोर मरीजों से फीडबैक भी लिया गया और योजना के प्रभाव का मूल्यांकन किया गया।
इस अवसर पर जिला औषधि भंडार के स्टोरकीपर उमाशंकर शर्मा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद (सीएचसी प्रभारी), मनमोहन शर्मा, सूरजनाथ सिद्ध, फार्मासिस्ट सुखराम लेगा, प्रवीण कुमार, नवीन सोनी, मनीष सैन सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222458


