एनसीडी रैंकिंग में सीकर प्रदेश में प्रथम, रिजेक्ट क्लेम री-ओपन कराने के निर्देश
एनसीडी रैंकिंग में सीकर प्रदेश में प्रथम, रिजेक्ट क्लेम री-ओपन कराने के निर्देश
सीकर : जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सोमवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में चिकित्सा विभाग की योजनाओं, कार्यक्रमों और गतिविधियों की समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत रिजेक्ट हुए क्लेम को दोबारा री-ओपन कर आवेदन करने, 181 शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, लाडो योजना की लंबित किश्तों का भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बरसात को देखते हुए अस्पतालों में भवन, बिजली व फायर ऑडिट कराने, जर्जर भवनों में संचालन नहीं करने तथा दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया ने संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने, डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत आभा आईडी से कार्य करने, 108 एंबुलेंस की नियमित जांच और रिपोर्टिंग के निर्देश दिए।
उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. निर्मल सिंह ने बताया कि एनसीडी रैंकिंग में सीकर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा है। उन्होंने बरसात के मौसम में डायरिया व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए पानी के सैंपल जांच कराने और एंटी लार्वा गतिविधियां चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान, टीकाकरण, एएनसी पंजीकरण, प्रसव सेवाओं सहित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। इस दौरान बीसीएमओ एवं सीएचसी प्रभारी अधिकारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2222460


