मीरण गांव में गौशाला को ₹1.08 लाख का दान:राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने चारे के लिए राशि भेंट की
मीरण गांव में गौशाला को ₹1.08 लाख का दान:राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने चारे के लिए राशि भेंट की
नेछवा : मीरण गांव स्थित श्री बाबा राघव दास गौशाला को रविवार को राजपूत समाज की भुवासा भतीजी ने गायों के चारे के लिए 1 लाख 8 हजार 570 रुपये का दान दिया। यह राशि राजपूत समाज के भुवासा भतीजी भव्य स्नेह मिलन समारोह के दौरान एकत्रित की गई थी। समारोह रुक्मण बाईसा के सानिध्य में आयोजित हुआ। समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मिलकर यह राशि जुटाई।
गौशाला के अध्यक्ष दलीप सिंह और सचिव वेद प्रकाश शर्मा को यह राशि भेंट की गई। सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि यह दान गायों के चारे, पानी और चिकित्सा व्यवस्था के लिए उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर गौशाला के सेवक और राजपूत समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2220498


