ननिहाल आए युवक ने खुद का गला काटा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर बचाई जान
ननिहाल आए युवक ने खुद का गला काटा:गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन कर बचाई जान
चूरू : चूरू में ननिहाल आए एक युवक ने शुक्रवार को धारदार हथियार से अपना गला काट लिया। युवक को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।
यह घटना शुक्रवार सुबह की है। कल्याणपुरा, नवलगढ़ निवासी प्रकाश भोपा (35) अपनी मां, पत्नी और बच्चों के साथ गुरुवार को रामगढ़ के रसूलपुरा स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार सुबह वह शौच जाने का कहकर घर से निकला और गांव के पास स्थित जोहड़ में जाकर खुद पर चाकू से हमला कर दिया।
जोहड़ के पास स्थित एक खेत मालिक ने परिवार को घटना की सूचना दी। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और घायल प्रकाश को तुरंत रामगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
डीबी अस्पताल पहुंचने पर इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने प्रकाश का इलाज शुरू किया। डॉ. पुकार और ईएनटी डॉक्टरों की एक टीम ने घायल युवक का तुरंत ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद उसे एमआईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।
गले की नसें कटी थी, ऑपरेशन कर किया शिफ्ट हादसे की सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल एवं सर्जन विभागाध्यक्ष डॉ. एमएम पुकार इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। घायल युवक को प्राथमिक ईलाज के बाद रैफर करने की तैयारी थी। मगर इमरजेंसी वार्ड पहुंचे डॉ. पुकार ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए डीबी अस्पताल में ही ऑपरेशन करने का निर्णय लिया। घायल युवक के लिए तुरन्त ऑपरेशन की तैयारी की गई।
डॉ. एमएम पुकार व ईएनटी विभागयाध्यक्ष डॉ. विकास देवड़ा की टीम ने घायल प्रकाश नायक का ऑपरेशन किया। जिसमें करीब दो घंटे का समय लगा। डॉ. पुकार ने बताया कि घायल प्रकाश की गले की नस कट गयी थी। ऑपरेशन के बाद घायल को मेडिसिन आईसीयू में शिफ्ट किया गया हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 48 घंटे बाद घायल की स्थिति के बारे में कुछ कहा जा सकता हैं। गौरतलब है कि एक बार फिर से डॉ. पुकार ने रोगी के हित को ध्यान में रखते हुए उसकी जान बचाने के लिए तुरन्त ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. एमएम पुकार, डॉ. विकास देवड़ा, एनसथेटिक डॉ. संगीता, डॉ. विनय जानू, डॉ.विकास देवड़ा, नर्सिंग ऑफिसर राहुल शर्मा व देवीदान चारण आदि शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2217413


