धमोरा में गंदगी से ग्रामीण परेशान, कीचड़ के ढेर:ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं हो रही; प्रशासक ने कहा- लोग खुद ही कचरा फैला रहे
धमोरा में गंदगी से ग्रामीण परेशान, कीचड़ के ढेर:ग्रामीण बोले- नियमित सफाई नहीं हो रही; प्रशासक ने कहा- लोग खुद ही कचरा फैला रहे
नवलगढ़ : धमोरा गांव में फैली गंदगी और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक पुराने खारिया कुएं के आसपास जमा कचरे से लोगों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई व्यवस्था नहीं होने के कारण जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। बदबू के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। ग्रामीण ओमप्रकाश सैन ने बताया कि पूरे गांव में गंदगी फैली है और कई स्थानों पर नालियों की मरम्मत नहीं होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे मच्छरों और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
‘नियमित सफाई का अभाव’

ग्रामीण महिलाओं ने भी इस समस्या को गंभीर बताया। उन्होंने कहा कि मोहल्लों में फैली गंदगी के कारण बरसात के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। इससे घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महिलाओं ने यह भी कहा कि गंदगी से बच्चों के रिश्तों पर भी असर पड़ रहा है।

प्रशासक बोले- लोग खुद ही कचरा डाल रहे
इस संबंध में धमोरा ग्राम प्रशासक श्रीपाल जाखड़ ने बताया कि पंचायत द्वारा समय-समय पर सफाई कार्य करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि कई बार ग्रामीण स्वयं गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा डाल देते हैं, जिससे समस्या बढ़ जाती है।

प्रशासक ने यह भी बताया कि पंचायत ने पहले पुराने कुएं के पास बने चबूतरे को हटाकर रास्ता सीधा करने का प्रस्ताव रखा था, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण यह कार्य नहीं हो सका। इसी खाली स्थान पर ग्रामीण घरों का कचरा डाल देते हैं। प्रशासक ने ग्रामीणों से स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217388


