रानौली पुलिस का सड़क सुरक्षा के तहत विशेष अभियान:मौके पर 106 चालान काटे और 22 वाहन जब्त किए
रानौली पुलिस का सड़क सुरक्षा के तहत विशेष अभियान:मौके पर 106 चालान काटे और 22 वाहन जब्त किए
रानौली : रानौली पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, पुलिस ने एक ही दिन में मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत 106 चालान काटे और 22 अवैध वाहनों को जब्त किया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले 24 ड्राइवर्स पर भी कार्रवाई की गई।
थाना पुलिस के पदाधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान उच्च अधिकारियों के निर्देशन में थानाधिकारी रामलाल के नेतृत्व में गठित टीमों द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकाबंदी कर चलाया गया।
जून 2026 में अब तक रानोली पुलिस ने 626 एमवी एक्ट के चालान किए हैं। इनमें शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में धारा 185 एमवी एक्ट के तहत 24 ड्राइवर्स पर कार्रवाई शामिल है।
पुलिस ने आगे बताया कि आंकड़ों के अनुसार साल 2026 में अब तक थाना रानौली पुलिस ने कुल 3,848 एमवी एक्ट की कार्रवाइयां की हैं। इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले 99 ड्राइवर्स के खिलाफ भी कार्रवाई की जा चुकी है। पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करने तथा नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2217270


