[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीए परीक्षा में चिड़ावा के चार युवाओं ने पाई सफलता, समाज में खुशी की लहर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीए परीक्षा में चिड़ावा के चार युवाओं ने पाई सफलता, समाज में खुशी की लहर

सीए परीक्षा में चिड़ावा के चार युवाओं ने पाई सफलता, समाज में खुशी की लहर

चिड़ावा : इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा गुरुवार को घोषित सीए परीक्षा परिणाम में चिड़ावा के अग्रवाल समाज के चार प्रतिभाशाली युवाओं ने सफलता हासिल कर परिवार, समाज और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिणाम घोषित होते ही परिजनों एवं समाजजनों में खुशी का माहौल बन गया।

सीए परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसायी अशोक गोयल की पुत्री रिया गोयल, साउंड सिस्टम संचालक सुशील फतेहपुरिया की पुत्री वंशिका फतेहपुरिया, वापी प्रवासी विमल केडिया के पुत्र अर्पित केडिया तथा सूरत प्रवासी मिठाई व्यवसायी सुनील केडिया खरातिका के पुत्र प्रियांशु केडिया शामिल हैं।

इन युवाओं की सफलता पर अग्रवाल समाज के विभिन्न संगठनों एवं समाज के गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। पूर्वी राजस्थान अग्रवाल सम्मेलन के निवर्तमान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष झंडीप्रसाद हिम्मतरामका, अग्रवाल जन कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष दामोदरप्रसाद हिम्मतरामका, व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश मालानी, युवा वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री अनुज भगेरिया सहित अनेक समाजजनों ने सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समाज के वरिष्ठजनों ने कहा कि इन युवाओं ने कठिन परिश्रम, लगन और समर्पण के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि ये युवा अपने पेशेवर जीवन में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

सफलता की खबर मिलते ही परिवारजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles