[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रकरण: विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने संभागीय आयुक्त को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रकरण: विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने संभागीय आयुक्त को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रकरण: विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने संभागीय आयुक्त को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ से जुड़े कथित प्रशासनिक अन्याय के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर नया घटनाक्रम सामने आया है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जोधपुर संभागीय आयुक्त को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आईएफडब्ल्यूजे (इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स) जोधपुर इकाई के जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रदीप जोशी द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। ज्ञापन में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के साथ हुए कथित प्रशासनिक अन्याय की निष्पक्ष जांच करवाने तथा दोषी अधिकारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की मांग की गई थी।

विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय से जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि प्राप्त ज्ञापन को संज्ञान में लिया गया है। पत्र के माध्यम से जोधपुर संभागीय आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रकरण में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संबंधित ज्ञापन की प्रति भी पत्र के साथ संलग्न की गई है।

इस घटनाक्रम के बाद पत्रकार संगठनों ने विधानसभा अध्यक्ष कार्यालय द्वारा मामले को गंभीरता से लिए जाने का स्वागत किया है। पत्रकार प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता या अन्याय पाया जाता है तो संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी।

पत्रकार संगठनों का कहना है कि यह मामला केवल एक पत्रकार से जुड़ा नहीं है, बल्कि पत्रकारिता की स्वतंत्रता, गरिमा और अधिकारों से भी संबंधित है। ऐसे मामलों में पारदर्शी जांच और न्यायोचित कार्रवाई से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी। फिलहाल मामले में संभागीय आयुक्त स्तर पर आगे की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles