शहरी सेवा शिविर में समस्याओं के समाधान पर जोर, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
शहरी सेवा शिविर में समस्याओं के समाधान पर जोर, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : गजराज शर्मा
बीदासर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 के तहत गुरुवार को नगरपालिका परिसर में वार्ड संख्या 7 एवं 8 के लिए शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन की समस्याएं सुनीं तथा उनके त्वरित निस्तारण के प्रयास किए।
शिविर के नोडल प्रभारी मुकेश कुमार स्वामी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। इस दौरान उपखंड अधिकारी अमीलाल यादव ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा अभियान के दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
नगरपालिका द्वारा पूर्व में प्राप्त 20 से अधिक प्रकरणों में संबंधित पक्षों को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। अधिशासी अधिकारी द्वारका प्रसाद ने सफाई व्यवस्था, रोड लाइट, क्षतिग्रस्त नालियों एवं सड़कों से जुड़ी शिकायतों के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
शिविर में राजस्व, चिकित्सा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, विद्युत तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज करवाईं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह अभियान 12 जून से 15 जुलाई तक संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना तथा लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करना है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216522


