[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, 50 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

सीकर : महिला अधिकारिता विभाग के निर्देशन में सेवार्थ फाउंडेशन ट्रस्ट एवं हिन्दुस्तान स्काउट गाइड द्वारा संचालित महिला स्वरोजगार सिलाई प्रशिक्षण शिविर में गुरुवार को पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान योजना को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला में महिलाओं को योजना के उद्देश्य, पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, लाडो प्रोत्साहन योजना, माहवारी स्वच्छता एवं मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया।

वक्ताओं ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकती हैं। इस दौरान महिला हेल्पलाइन नंबरों और सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यशाला में 50 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया और योजनाओं से जुड़ी जानकारी प्राप्त की। महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग की पीएसएसके नीलम चौधरी, ऋचा पारीक, साधना सेठी, माया खीचड़, सुलोचना, शकुन्तला ढाका, ललिता, सुमित्रा, चंदा, ममता, विद्या, अनिता, देवेन्द्र खीचड़, सुशीला, नीतू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles