खाटूश्यामजी नगर पालिका में आईटी कार्यालय स्थापना की मांग, आईटी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
खाटूश्यामजी नगर पालिका में आईटी कार्यालय स्थापना की मांग, आईटी यूनियन ने सौंपा ज्ञापन
खाटूश्यामजी : नगर पालिका खाटूश्यामजी में सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग (आईटी) का कार्यालय स्थापित करने की मांग को लेकर आईटी यूनियन सीकर ने ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़ के नेतृत्व में संयुक्त निदेशक आईटी विभाग श्री सत्यनारायण चौहान को ज्ञापन दिया गया।
जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़ ने बताया कि सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग द्वारा नवसृजित शहरी निकायों में विभागीय पदों का सृजन किया जा चुका है, लेकिन खाटूश्यामजी नगर पालिका बनने के बाद भी अभी तक आईटी कार्यालय स्थापित नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि खाटूश्यामजी देश-विदेश में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन हजारों और विशेष अवसरों पर लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या और विकास को देखते हुए डिजिटल सेवाओं, ऑनलाइन योजनाओं, नेटवर्क प्रबंधन और तकनीकी सहायता के लिए स्थानीय स्तर पर आईटी कार्यालय की आवश्यकता है।
जिला प्रवक्ता संजय धुवारिया ने बताया कि कार्यालय स्थापित होने से सरकारी डिजिटल योजनाओं का बेहतर संचालन होगा और नगर पालिका क्षेत्र के विभागों एवं आमजन को त्वरित तकनीकी सुविधाएं मिल सकेंगी।
ज्ञापन के दौरान जिलाध्यक्ष राकेश थालोड़, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र कुमावत व नरेंद्र वर्मा, प्रवक्ता संजय धुवारिया, संयुक्त सचिव सनन्दन शर्मा, अरविंद चौधरी, डालूराम, सुरेश ओला, महावीर बड़केशिया, मनेश ढाका, विजेंद्र सिंह, लोकेंद्र सिंह, अशोक कुलहरी, नितिन, सुनील, मनीष, संदीप, श्रीराम सैनी, सतीश सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216315


