TET अनिवार्यता के विरोध में सीकर में शिक्षकों का प्रदर्शन, एसके स्कूल से कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली
TET अनिवार्यता के विरोध में सीकर में शिक्षकों का प्रदर्शन, एसके स्कूल से कलेक्ट्रेट तक निकाली आक्रोश रैली
सीकर : वर्ष 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग को लेकर बुधवार को सीकर में शिक्षकों ने बड़ा प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) के आह्वान पर एसके स्कूल परिसर से निकली आक्रोश रैली में जिलेभर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए।
सुबह से ही एसके स्कूल परिसर में शिक्षकों का जुटना शुरू हो गया था। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर शिक्षक रैली के रूप में शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों ने “TET अनिवार्यता वापस लो” और “पुराने शिक्षकों के अधिकार सुरक्षित करो” जैसे नारे लगाए।

शिक्षकों का कहना है कि 23 अगस्त 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों की नियुक्ति उस समय के नियमों के अनुसार हुई थी, ऐसे में वर्षों बाद उन पर नई पात्रता परीक्षा लागू करना उचित नहीं है। उन्होंने सेवा, वरिष्ठता और पदोन्नति सहित सभी लाभ सुरक्षित रखने की मांग की।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से स्थायी छूट देने और मामले के समाधान की मांग की गई।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं संघर्ष समिति संयोजक संपत सिंह ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं, ऐसे में उनके भविष्य को लेकर असुरक्षा की स्थिति नहीं होनी चाहिए। चूरू संभाग उपाध्यक्ष श्याम सुंदर स्वामी और संभाग संयुक्त मंत्री यशवंत सिंह ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
रैली में महिला शिक्षिकाओं, युवा शिक्षकों और वरिष्ठ शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। ज्ञापन सौंपने के बाद शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम का समापन हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216315


