[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलमंत्री के स्वागत की तैयारी, शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति सौंपेगी मांग पत्र


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलमंत्री के स्वागत की तैयारी, शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति सौंपेगी मांग पत्र

रेलमंत्री के स्वागत की तैयारी, शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति सौंपेगी मांग पत्र

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रस्तावित सीकर दौरे को लेकर शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति ने स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति ने सीकर जंक्शन पर रेलमंत्री का भव्य स्वागत करने का निर्णय लिया है।

समिति अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि रेलमंत्री के आगमन पर बैंड बाजे के साथ साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया जाएगा। इस दौरान उन्हें चिड़ावा के प्रसिद्ध पेड़े भेंट कर आगामी 18 जुलाई 2026 को झुंझुनूं स्टेशन पर आयोजित होने वाले बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

समिति की ओर से रेलमंत्री को “झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन” अभियान के तहत मांग पत्र सौंपा जाएगा। साथ ही क्षेत्र में नई रेल सेवाएं शुरू करने और रेल सुविधाओं के विस्तार की मांग भी रखी जाएगी।

Related Articles