बिसाऊ रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर व्यापार मंडल ने उठाई आवाज
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को सौंपा ज्ञापन, DRM ने दिया शीघ्र कार्यवाही का आश्वासन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : बिसाऊ व्यापार मंडल (चुंगी नाका बस स्टैंड) द्वारा बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर रेल ठहराव एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव, प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने, फुट ओवर ब्रिज निर्माण सहित कई महत्वपूर्ण मांगें रखी गईं।
व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटीक, महामंत्री ईमरान खान एवं महामंत्री विनीत दाधीच सहित व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे। ज्ञापन में प्रयागराज, कोटा-सिरसा, बीकानेर बांद्रा एंव गंगानगर लक्ष्मीबाई नगर जैसी ट्रेनों के बिसाऊ स्टेशन पर ठहराव की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। साथ ही बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी के ठहराव, जयपुर से चूरू के बीच डेमो/रेलबस सेवा शुरू करने तथा कोटा डिस्प्ले बोर्ड लगाने की भी मांग की गई।
व्यापार मंडल ने स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफॉर्म की ऊंचाई बढ़ाने और फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) निर्माण की आवश्यकता भी बताई। इस दौरान DRM साहब ने व्यापार मंडल को आश्वस्त किया कि बिसाऊ रेलवे स्टेशन पर जल्द ही प्लेटफॉर्म ऊंचाई बढ़ाने एवं पुल निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। रेलवे विकास को लेकर व्यापार मंडल की इस पहल को कस्बे के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213825


