चूरू का भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र हमेशा से मिसाल रहा है: सुराणा
मोहर्रम को लेकर जिला स्तरीय बैठक, व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मोहर्रम पर्व पर 26 जून को निकलने वाले ताजिया जुलूस की व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मोहर्रम के दौरान सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि चूरू का आपसी भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द्र हमेशा से एक मिसाल रहा है। सामाजिक समरसता और सद्भाव की इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें, ताकि मोहर्रम का आयोजन शांतिपूर्ण और गरिमामय ढंग से संपन्न हो सके।
उन्होंने निर्देश दिए कि ताजिया जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, विद्युत आपूर्ति और यातायात प्रबंधन की सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। साथ ही आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद एम ने कहा कि मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन एवं मोहर्रम कमेटी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न दें तथा ऐसी जानकारी तत्काल प्रशासन या पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भी जिम्मेदारी और संयम बनाए रखें।
बैठक में मोहर्रम कमेटी के सदस्यों ने सड़क मरम्मत, ढीले बिजली तारों को दुरुस्त कराने, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, एंबुलेंस एवं चिकित्सा दल की उपलब्धता, निराश्रित पशुओं से सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग तथा यातायात प्रबंधन संबंधी मांगें रखीं। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद अली खान ने ताजिया जुलूस के मार्ग, समय और आयोजन संबंधी तैयारियों की जानकारी देते हुए प्रशासन के सहयोग की सराहना की। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोजन पूरी शांति, अनुशासन और आपसी सद्भाव के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर ताजियों में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
बैठक का संचालन अतिरिक्त जिला कलक्टर अर्पिता सोनी ने किया। इस अवसर पर एसडीएम धीरज झाझड़िया, डिस्कॉम एसई आर.पी. वर्मा, डीटीओ नरेश कुमार बसवाल, तहसीलदार अशोक गोरा, कोतवाल सुखराम चोटिया, डॉ. दीपक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मोहर्रम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2213818


