ग्रामीण सेवा शिविर-2026: गांवों में ही होगा समस्याओं का समाधान, 22 विभागों के अधिकारी देंगे सेवाएं
ग्रामीण सेवा शिविर-2026: गांवों में ही होगा समस्याओं का समाधान, 22 विभागों के अधिकारी देंगे सेवाएं
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान
बिसाऊ : राज्य सरकार के निर्देशानुसार तहसील क्षेत्र बिसाऊ की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जाएगा। शिविरों में राजस्व एवं पंचायतीराज विभाग सहित 22 विभागों के अधिकारी मौजूद रहकर आमजन की शिकायतों और लंबित मामलों का निस्तारण करेंगे।
तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने बताया कि पंचायतवार निर्धारित तिथियों पर आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत प्रदान करना है। शिविरों में नामांतरण, सीमाज्ञान, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, पेंशन, पट्टा, बिजली-पानी संबंधी समस्याएं, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा प्रशासन को गांवों तक पहुंचाने और आमजन को त्वरित राहत देने की है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
अलसीसर पंचायत समिति क्षेत्र में शिविर
ढीलसर (18 जून), चुड़ैला (19 जून), कोदेसर (22 जून), नांद (23 जून), चंवदा (24 जून), कोलिंडा (10 जुलाई), गांगियासर (13 जुलाई) तथा लूटू (15 जुलाई) में शिविर आयोजित होंगे।
मंडावा पंचायत समिति क्षेत्र में शिविर
दिलोई (25 जून), बिरमी (29 जून), भीखनसर (30 जून), पिलानी खुर्द (1 जुलाई), टांई (2 जुलाई), महनसर (6 जुलाई) तथा पाटोदा (8 जुलाई) में ग्रामीण सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लेकर अपनी समस्याओं का समाधान करवाने की अपील की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2213775


