[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

झुंझुनूं रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

झुंझुनूं रोड पर दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल

जनमानस शेखावाटी सवांददाता : लतीफ खान

बिसाऊ : झुंझुनूं रोड पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हो गए। हादसा पिलानी खुर्द और खिदरसर के बीच दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत से हुआ।

जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि चूरू निवासी शाहरुख पुत्र महबूब ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं कोलिंडा निवासी सुशील पुत्र जयलाल और चूरू निवासी जावेद पुत्र सलीम घायल हो गए।

सूचना मिलने पर एएसआई इंद्राज सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बिसाऊ के जटिया अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में दोनों को चूरू रेफर किया गया।

पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। इस दौरान निवर्तमान पार्षद बसंत चेजारा, सदाम ठेकेदार, इशाक सैय्यद, अदनान तंवर, सलीम सैयद, असलम चौहान, सोशल वर्कर अनु कुरैशी, इस्माइल डायर, महमूद गजनवी रंगरेज, वाशिद वकील सहित बड़ी संख्या में कस्बेवासी मौजूद रहे।

Related Articles