तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे, क्रूजर पलटी:चार लोग घायल, धूलफरी आंधी से दिखना कम हुआ था
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे, क्रूजर पलटी:चार लोग घायल, धूलफरी आंधी से दिखना कम हुआ था
सादुलपुर : सादुलपुर में सोमवार दोपहर धूलभरी आंधी के दौरान एक क्रूजर गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। यह हादसा डोकवा गांव के पास हुआ। गाड़ी सादुलपुर से रतनपुरा जा रही थी। दुर्घटना में चार सवारियों को मामूली चोटें आईं, जबकि चालक धर्मवीर महला घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय क्षेत्र में तेज अंधड़ और धूलभरी आंधी चल रही थी, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। इसी दौरान क्रूजर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

लोगों ने वाहन में फंसी सवारियों को निकाला
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर लौट रहे थे
जानकारी के अनुसार, रतनपुरा गांव के ये महिला-पुरुष खेतों के रास्ते के विवाद को सुलझाने और रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने गए थे। ज्ञापन सौंपने के बाद सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वे अपने गांव लौट रहे थे, तभी डोकवा के पास यह दुर्घटना हो गई।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और सभी सवारियां सुरक्षित बच गईं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211962


