करण कुमावत पर हमले के विरोध में अर्धनग्न-होकर किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के बाहर 8 दिन से चल रहा धरना; भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य ने इस्तीफा दिया
करण कुमावत पर हमले के विरोध में अर्धनग्न-होकर किया प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट के बाहर 8 दिन से चल रहा धरना; भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य ने इस्तीफा दिया
सीकर : सीकर के खाटूश्यामजी में युवक करण कुमावत पर हुए हमले के मामले में धरना जारी है। सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर सोमवार को 8वें दिन भी लोगों का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया। वहीं मामले में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य विकास धुवारिया ने पद से इस्तीफा दे दिया। वहीं अब मंगलवार को धरनास्थल पर पीपे बजाकर सरकार-पुलिस को जगाया जाएगा।
करण कुमावत न्याय संघर्ष समिति के संरक्षक शिवभगवान सारड़ीवाल ने बताया- 26 मई को खाटूश्यामजी में करण कुमावत पर जानलेवा हमला किया गया था। सीकर कलेक्ट्रेट के बाहर चल रहे धरने पर बैठे लोगों ने अर्धनग्न होकर और सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताया।

3 सप्ताह भी आरोपी फरार
इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे शिव ने कहा- घटना को करीब 3 सप्ताह का समय बीत चुका है। इसके बावजूद भी ज्यादातर आरोपी मामले में फरार हैं। पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। इसके विरोध में लगातार हम संघर्ष कर रहे हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय यहां पर रविवार को आए थे। उनके साथ समाज के एक-दो लोग थे। उन्होंने धरने को समाप्त करवाना चाहा, लेकिन हमने समाप्त नहीं किया। प्रहलाद राय यहां बयान देकर गए कि जो धरने पर बैठे हैं, वे हमारे विरोधी हैं।
इस मामले में हम प्रहलाद राय को कहना चाहते हैं कि वे अपनी गलती मानें और शब्दों में सुधार करें। समाज की वजह से ही आज वे सरकार में इस पद पर बैठे हुए हैं। अब मंगलवार को पीपे बजाकर सरकार और पुलिस को जगाने का काम किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211962


