रींगस में एनएच 52 पर अंडरपास की मांग:आवागमन और जल निकासी में समस्या, विधायक को सौंपा ज्ञापन
रींगस में एनएच 52 पर अंडरपास की मांग:आवागमन और जल निकासी में समस्या, विधायक को सौंपा ज्ञापन
रींगस : रींगस में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर विधायक सुभाष मील खंडेला को ज्ञापन सौंपा गया है। यह मांग रेलवे ओवरब्रिज के पश्चिमी दिशा में एप्रोच अंडरपास बनवाने के लिए की गई है। विधायक मील ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
रींगसवासियों अनुसार, वार्ड नंबर 11, 34, 33, गुंवारियों की ढाणी, रेलवे क्षेत्र, शिक्षण संस्थाओं, रिहायशी कॉलोनियों, रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार, सरकारी अस्पताल, श्मशान घाट तक आवागमन में समस्याएं हैं। इसके अलावा, गंदे पानी की निकासी और पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है।
एक किमी का चक्कर लगाने को मजबूर
वार्ड नंबर 11 के निवासियों को वार्ड नंबर 34 के अंतिम छोर पर स्थित श्मशान घाट तक पहुंचने के लिए सर्किल को पार करते हुए एक किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। वार्ड 34 के निवासियों को भी भैरूजी मोड़ श्मशान घाट जाने के लिए एनएच 52 पर भारी ट्रैफिक के बीच से एक किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता है।
कई वार्डों में भरा रहता है गंदा पानी
अंडरपास अभाव में वार्ड नंबर 11 से नगर पालिका की गंदे पानी की निकासी पाइपलाइन का पानी वार्ड नंबर 34 में हर समय भरा रहता है। इसी कारण, वार्ड नंबर 11 में वाटर वर्क्स की पाइपलाइन भी अंडरपास के कारण वार्ड नंबर 34 से नहीं जुड़ पा रही है, जिससे पीने के पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है।
इस समस्या के समाधान के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से कई बार मांग की जा चुकी है। परियोजना निदेशक हरिश्चंद्रा ने 28 सितंबर 2023 को मौके का निरीक्षण किया था। उन्होंने समस्या की गंभीरता को देखते हुए एप्रोच अंडरपास बनाने की बात कही थी और बताया था कि इसमें अधिक खर्च नहीं आएगा। उन्होंने 8-10 फीट चौड़ा एप्रोच अंडरपास बारी-बारी से दोनों सड़कों के नीचे से बनाने का सुझाव दिया था।
इस संबंध में 29 सितंबर 2023 को एनएचएआई कार्यालय में एक पत्र भी दिया गया था, लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है और न ही विभाग से कोई जवाब प्राप्त हुआ है। ज्ञापन देने वालों में कालूराम कुमावत, मनोज कुमावत, अशोक कुमावत और सुरेंद्र कुमावत सहित अनेक स्थानीय निवासी उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211962


