बादशाह कॉलोनी में गहराया जल संकट कॉलोनी वासियों ने दिया अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन
बादशाह कॉलोनी में गहराया जल संकट कॉलोनी वासियों ने दिया अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित बादशाह कॉलोनी मैं काफी समय से पानी की गंभीर समस्या चल रही है। कॉलोनी वासी पार्षद आदिल बहलीम के नेतृत्व में जलदाय विभाग में अधिशाषी अभियन्ता प्रेम कुमार से मिले और ज्ञापन सोपा ओर कहा हमारे क्षेत्र में पेयजल की आपूर्ति अत्यंत अनियमित और कम दबाव (लो-प्रेशर) के साथ हो रही है।
कई दिनों तक पानी नहीं आता, और जब आता है तो वह गंदा और बदबूदार होता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। भीषण गर्मी के इस मौसम में स्थानीय निवासियों को दैनिक कार्यों के लिए महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इस संबंध में पहले भी लिखित एवं मौखिक शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि हमारे क्षेत्र की इस विकट समस्या का शीघ्र संज्ञान लें। पानी की पाइपलाइनों की जांच करवाकर नियमित एवं स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित करें।बादशाह कालोनी निवासी पानी की भारी किल्लत से परेशान हैं पूर्व मे भी बार बार ज्ञापन व मांग करने के बावजूद भी कोई हल नही निकल पा रहा है “काफी संख्या में महिला भी मौजूद रही ज्ञापन देने वालों में आदिल खान भलिम, असलम खोकर, मारूफ खान, रमजान खा आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2211794


